Bloody Daddy First look: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक के बाद एक फैंस सरप्राइज देने में लगे हुए हैं। बीती रात शाहिद ने अपनी अपकमिंग फिल्म Bloody Daddy का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। शाहिद कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी भी दी है कि फिल्म का टीजर भी जल्द ही जारी होने वाला है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की यह एक्शन अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनाई गई है, जिसके साथ ही फिल्म को सिनेमाघरों पर नहीं बल्कि सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जाएगा। एक्शन फिल्म को सीधा OTT पर रिलीज करने को लेकर शाहिद कपूर ने भी सवाल खड़े किए हैं। इस बीच फिल्म के पोस्टर में शाहिद का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
bloody daddy poster out
सोशल मीडिया पर छाया शाहिद का लुक
हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी ने सभी का दिल जीत लिया है। व्यूअरशिप के मामले में फर्जी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। जिसके बाद अब बिलकुल अलग किस्म की फिल्म में शाहिद, दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। शाहिद कपूर का Bloody Daddy के पहले पोस्टर में लुक काफी इंटेंस लग रहा है, यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई फ्रेंच फिल्म Nuit Blanche का आधिकारिक रीमेक है। हालांकि फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी हाइप बनी हुई है, ब्लडी डैडी का टीजर देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी सीधा ओटीटी प्लैटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगा। हाल ही में हुए एक इवेंट में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा फिल्मों की रिलीज की अनाउंसमेंट हुई है। इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए हैं। हालांकि इवेंट के दौरान फिल्म को सीधा ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर शाहिद कपूर ने निराशा जताई है।
