Main Hoon Na में सैफ अली खान को कास्ट करना चाहते थे शाहरुख खान, डायरेक्ट ने खराब कर दिया था खेल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2026, 08:18 AM IST

Saif Ali Khan on Main Hoon Na: एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें फिल्म मैं हूं ना में एक खास रोल ऑफर हुआ था लेकिन...

Saif Ali Khan on Main Hoon Na: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म कर्तव्य (Kartavya) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सैफ अली खान की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म कर्तव्य आज यानी 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इन सब के बीच सैफ अली खान का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने खुलासा किया कि साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मैं हूं ना (Main Hoon Na) का एक रोल शाहरुख खान ने उन्हें ऑफर किया था। लेकिन इस वजह से एक्टर की एंट्री नहीं हो पाई। (ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पापा बहुत खुश होते' Saif Ali Khan ने करियर ग्राफ पर दिया रिएक्शन, बच्चों को लेकर कही ये बात)

Saif Ali Khan on  Main Hoon Na

सैफ अली खान को मैं हूं ना में ऑफर हुआ था रोल (Image Source: IMDb)

डायरेक्टर ने किया दिया था मना

एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सैफ अली खान का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली ने फिल्म मैं हूं ना से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। सैफ अली खान ने Bollywood Hungama को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब शाहरुख खान की तरफ से कोई प्रोजेक्ट आता है, तो वह अपने आप खास और रोमांचक लगने लगता है। सैफ ने शुरुआती 2000 के दौर का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'हां, बिल्कुल। एक बार शाहरुख ने मुझे फिल्म 'मैं हूं ना' के लिए फोन किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें बहुत अच्छा रोल है। फिर बाद में फराह खान (Farah Khan) का फोन आया और उन्होंने कहा नहीं, नहीं, नहीं।' (ये भी पढ़ें: तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर खान !! जानिए इंटरनेट पर क्यों उड़ रहीं अफवाहें)

मिल सकता था ये रोल

सैफ अली खान के इस बयान के बाद कयास लगाया जा रहा है कि जायद खान द्वारा निभाया गया रोल एक्टर को मिल सकता था। आपको बता दें कि जायद खान फिल्म में लक्ष्मण के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म का डायरेक्शन फराह खान ने किया था।

End of Feed