एटली की 'जवान 2' के लिए Shah Rukh Khan ने कसी कमर, 'किंग' के बाद शूटिंग करेंगे शुरू

Shah Rukh Khan's Next is Jawan 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'किंग' के बाद अब शाहरुख खान को एटली कुमार की नई फिल्म 'जवान 2' में देखा जाएगा।

Shah Rukh Khan's Next is Jawan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 'किंग' की खास बात यह है कि शाहरुख खान के साथ पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान बड़े परदे नजर आने वाली हैं। 'किंग' की शूटिंग अभी खत्म भी नहीं है और शाहरुख खान के हाथ उनकी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' का सीक्वल लगा है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान को आने वाले दिनों में एटली कुमार (Atlee Kumar) की फिल्म 'जवान 2' (Jawan 2) में देखा जाएगा।

Shah Rukh Khan's Next is Jawan 2

'जवान 2' में नजर आएंगे शाहरुख खान (Pic Credit: Instagram)

'जवान 2' में नजर आएंगे शाहरुख खान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान काफी समय से 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आने वाले 2 से 3 महीनों के अंदर इस मूवी की शूटिंग को खत्म कर लिया जाएगा। 'किंग' की शूटिंग को खत्म करने के बाद शाहरुख खान 'जवान 2' पर काम शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'जवान 2' अब सिर्फ आइडिया के स्टेज से आगे बढ़ चुकी है। इस सीक्वल की स्क्रिप्ट को भी काफी हद तक फाइनल कर लिया गया है। (इसे भी पढ़ें: Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)

End of Feed