बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) एक्टिंग के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले तक वो अदाकारा तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) संग रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने रहे थे, जिससे उनका ब्रेकअप हो चुका है और अब वो एक मिस्ट्री गर्ल की वजह से खबरों में छाए हुए हैं, जिसका नाम आलिया कुरैशी (Aaliyah Qureishi) बताया जा रहा है। बीती रात विजय वर्मा अपनी इसी मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए और तभी से दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि विजय वर्मा की इस मिस्ट्री गर्ल का खास कनेक्शन बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ भी है। (इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर पापा David Dhawan का बेबाक बयान, बोले "सब उलट गया...")

कौन है Vijay Varma की नई गर्लफ्रेंड Aaliyah Qureishi?
कौन है Vijay Varma की मिस्ट्री गर्ल Aaliyah Qureishi
विजय वर्मा बीती रात मुंबई में आलिया कुरैशी के साथ स्पॉट हुए। जब ये दोनों बिल्डिंग से बाहर आए तब इन्होंने मीडिया को देखकर दूरी बढ़ा ली लेकिन तब तक ये कैमरे में कैद हो चुके थे। जब से इंटरनेट पर आलिया कुरैशी की तस्वीरें सामने आई हैं तब से ही सभी इस हसीना के बारे में जानना चाहते हैं। जिनको नहीं पता है उन्हें हम पता दें कि आलिया कुरैशी इंस्टाग्राम पर 'झल्ली' के नाम से मशहूर हैं। वो सिंगर हैं, सॉन्ग राइटर हैं और एक अभिनेत्री भी हैं। आलिया अब तक कई ओटीटी शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी जवान से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। आलिया जवान में शाहरुख खान के गैंग की मेंबर थीं, जिसका नाम जानवी था। (इसे भी पढ़ें: ससुराल त्यागकर Pawan Singh के लिए पल-पल तड़प रहीं Jyoti Singh, बोलीं "हम कैसे भुलाएं प्यार तेरा)

कौन है Vijay Varma की नई गर्लफ्रेंड Aaliyah Qureishi?
Bandish Bandits 2 का भी हिस्सा हैं आलिया कुरैशी
अदाकारा आलिया कुरैशी को अगर आप नजदीक से फॉलो करेंगे तो पाएंगे कि वो सुपरहिट वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स 2' का हिस्सा हैं। वो इस सीरीज में अनन्या के रोल में हैं। आलिया को दर्शकों ने कुछ वक्त पहले रिलीज हुई खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' में भी साहिरा के रोल में देखा था।
