Awarapan 2 To Clash With Lahore 1947: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) की घोषणा 2025 में हुई थी। 'आवारापन' की लोकप्रियता देखने के बाद मेकर्स इसका सीक्वल बनाने का निर्णय लिया था। यह मूवी अपनी अनाउंसमेंट के दिन से लेकर अब तक चर्चा में हुई है। बताया जा रहा था कि इमरान हाशमी और दिशा पाटनी को पहले 3 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाना था लेकिन बाद में मेकर्स इसे आगे बढ़ा दिया था। तब से लेकर अब तक दर्शक भी इमरान हाशमी को उनके आइकॉनिक किरदार 'शिवम' के रूप में वापसी करते हुए देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। 21 अप्रैल के दिन मेकर्स ने बड़ी जानकारी देते हुए 'आवारापन 2' की रिलीज डेट जारी कर दी है। इस मूवी की सीधी टक्कर सनी देओल (Sunny Deol) की 'लाहौर 1947' से होने जा रही है।
'आवारापन 2' की रिलीज हुई आउट
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' का निर्माण विशेष फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी। इस घोषणा को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त, 2026 को हमारे साथ जुड़ें। आवारापन 2 इस दिन रिलीज हो रही है।' (इसे भी पढ़ें: Parshuram: शूटिंग शुरू होते ही बदला Sunny Deol की मेगा एक्शन मूवी का नाम, पर्दे पर फिर दिखेगा 'जख्मी शेर')

Awarapan 2 Release Date
वहीं दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को मेकर्स 13 अगस्त के दिन रिलीज करने वाले हैं। 'आवारापन 2' और 'लाहौर 1947' का तगड़ा क्लैश अब बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा। दोनों फिल्मों की रिलीज में भले ही एक दिन गैप है लेकिन 14 अगस्त के दिन होने वाली 'आवारापन 2' को 'लाहौर 1947' से कड़ी टक्कर जरूर मिलेगी। (इसे भी पढ़ें: 2025 में 570 करोड़ी लव स्टोरी मूवी देने वाली हीरोइन के दादा का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट)
100 करोड़ से ज्यादा है 'आवारापन 2' का बजट
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने 100–120 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह मूवी साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसमें मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।
