शाहरुख खान ने बर्थडे पर हुई फैन मीट से शेयर किया वीडियो, सादगी देख ट्रोल्स भी हुए किंग खान के दीवाने

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 3, 2025, 10:22 AM IST

Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपने बर्थडे हुई फैन मीट का वीडियो शेयर किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान एकदम सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं शाहरुख खान के इस वीडियो में...

Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान शाहरुख खान पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। फैंस से लेकर स्टार्स तक हर कोई किंग खान को उनके जन्मदिन की बधाई देता नजर आया। तो वहीं शाहरुख खान ने भी लोगों को अपने बर्थडे पर बड़े-बड़े सरप्राइज दिए। पहला सरप्राइज फिल्म किंग (King) का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया जिसने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद किंग खान ने एक और वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया। तो चलिए जानते हैं किंग खान के नए वीडियो में क्या खास है।

Shah Rukh Khan Viral Video

Image Source: Shah Rukh Khan Instagram

शाहरुख खान ने किया फैंस का शुक्रिया

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान एक वीडियो है जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को शाहरुख खान ने एक धांसू कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा कि 'थैंक यू फॉर मेकिंग माय बर्थडे स्पेशल ऐज अलवेज। फुल ऑफ ग्रेटिट्यूड एंड दोज ऑफ यू आई कूडन्ट मीट, आई विल सी यू सून। इन द थिएटर्स एंड एट द नेक्स्ट बर्थडे। लव यू'। आपको बता दें कि शाहरुख खान का ये वायरल वीडियो बालगंधर्व रंगमंदिर में हुए फैन मीट का है। इस वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आए।

End of Feed