Shah Rukh Khan संग एक फ्रेम में नजर आए अनंत अंबानी और सदगुरु, स्टेज पर दिखी खास बॉन्डिंग

Shah Rukh Khan With Anant Ambani And Sadhguru: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक इवेंट का हिस्सा बने। वहीं उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी और सदगुरु संग नजर आए।

Shah Rukh Khan With Anant Ambani And Sadhguru: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी किंग खान के साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह अनंत अंबानी और सदगुरु संग नजर आए। वीडियो में तीनों साथ में हंसते हुए और बातें करते दिखाई दिये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की King का ट्रेलर रिलीज से सिर्फ 10 दिन पहले होगा जारी, मेकर्स ने बनाया खास प्लान

Shah Rukh Khan, अनंत अंबानी और सदगुरु संग एक फ्रेम में आए नजर (फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम)

शाहरुख खान के इस वीडियो ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शाहरुख खान का ये वीडियो ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 से जुड़ा है, जो कि बीते दिन गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुआ था। वीडियो में स्टेज पर पहले शाहरुख खान और अनंत अंबानी की मुलाकात हुई। दोनों ने चेहरे पर मुस्कुराहट लिये एक-दूजे को गले लगाया। वहीं अगले वीडियो में शाहरुख खान सदगुरु से भी मुलाकात करते दिखाई दिये। दोनों ने हाथ जोड़कर एक-दूजे का सम्मान किया और गले लगाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे बुरा लगा...'- सलमान खान ने फोन करके श्रद्धा कपूर से मांगी माफी, शाहरुख खान की 'किंग' पर कही ये बात

End of Feed