Subedaar: शाहरुख खान ने अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार का किया रिव्यू, कह दी बड़ी बात

Shah Rukh Khan Reviews Subedaar:बॉलीवुड के स्टार एक्टर अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान ने अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार को लेकर ऐसी बात कह है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Shah Rukh Khan Reviews Subedaar: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी ने ओटीटी वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। हाल ही में ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। अनिल कपूर ने मूवी में ऐसी एक्टिंग की है कि लोग गदगद हो गए हैं। इस बीच सुपरस्टार शाहरुख खान ने अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार को लेकर ऐसी बात कह है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

srk subedaar

pic credit- instagram

शाहरुख खान ने की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की नई फिल्म 'सुबेदार' 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस एक्शन-थ्रिलर में राधिका मदन, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक, मोना सिंह और खुशबू सुंदर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनिल और राधिका के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी 'सुबेदार' टीम को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट किया कि उन्होंने फिल्म बहुत एंजॉय की। शाहरुख ने अनिल कपूर की प्रभावशाली' एक्टिंग की खास तारीफ की और उनकी डेडिकेशन को 'प्रेरणादायक' बताया। उन्होंने अनिल के एक्शन सीक्वेंस की भी सराहना की। राधिका, आदित्य, सौरभ, मोना और फैसल के 'यूनिक' परफॉर्मेंस का भी जिक्र किया। शाहरुख ने डायरेक्टर सुरेश को फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं दीं।

End of Feed