Shah Rukh Khan Post: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में गणतंत्र का जश्न है। वहीं बॉलीवुड, साउथ और टीवी के स्टार्स भी गर्व से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, चिरंजीवी और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स के नाम शामिल है। इस बीच शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। शाहरुख खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- instagram
शाहरुख खान ने शेयर किया पोस्ट
शाहरुख खान ने इस हफ्ते अपनी अगली फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट का ऐलान किया था। इस बीच गणतंत्र दिवस 2026 पर किंग खान ने फैंस को खास संदेश दिया। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने अशोक चक्र और तिरंगे वाली ग्राफिक इमेज शेयर की और लिखा, 'भारतीय होने पर गर्व है हमारा देश हमें सिखाता है कि विविधता में ताकत और एकता है।' उन्होंने सभी को हैप्पी रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दीं और 'जय हिंद' लिखकर फैंस को प्यार भेजा। इस साल शाहरुख ने गणतंत्र दिवस पर कोई स्पेशल पोस्ट नहीं किया। वे अभी सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 24 जनवरी को उन्होंने और सिद्धार्थ ने बताया कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस से पहले रिलीज होगी।
किंग में नजर आएंगे ये सितारे
बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म किंग में कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में उनकी बेटी सुहाना खान का नाम शामिल है। उनके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। मालूम हो कि पिछले साल उन्होंने बेटे आर्यन खान की डायरेक्टेड नेटफ्लिक्स सीरीज 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' में कैमियो किया था। साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म किंग को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
