Exclusive: संजय लीला भंसाली ने इंशाल्लाह की स्टार कास्ट की फाइनल, सलमान खान की जगह शाहरुख खान आएंगे नजर

Exclusive: संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म इंशाल्लाह के लिए खूब सुर्खियों में हैं। अब इस फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत के सूत्रों के अनुसार संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह में शाहरुख खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान के इस फिल्म में ऑनबोर्ड आने से समलान खान का पत्ता कट गया है।

Exclusive: संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों अपनी सीरीज हीरा मंडी के लिए चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह मोस्ट अवेटेड फिल्म इंशाल्लाह (Inshallah) के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब इस फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत के सूत्रों के अनुसार संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह में शाहरुख खान अहम भूमिका में नजर आएंगे। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहीं थी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और संजय लीला भंसाली लगातार मुलाकात कर रहे हैं। दोनों ही फिल्म की कहानी पर भी चर्चा चल रही है।

shah rukh khan play lead actor in sanjay leela bhansali movie inshallah exclusive

सूत्रों ने आगे बताया कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू करने जा रहे हैं। यह एक ऐसी कहानी और किरदार है, जो शाहरुख खान के व्यक्तित्व के अनुकूल है और भंसाली उन्हें अपने साथ लाने के लिए लंबे समय से बातचीत कर रहे थे। आपको बता दें, वह इस प्रोजेक्ट में गुपचुप तरीके से काम कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी उनके दिल के बेहद करीब है। शाहरुख खान के इस फिल्म में ऑनबोर्ड आने से समलान खान (Salman Khan) का पत्ता कट गया है। पिछले दिनों यह भी खबरें चल रहीं थी सलमान अपने करियर के लिए एक हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं, इसीलिए वह भंसाली से मिल रहे हैं। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा, फिल्म में शाहरुख खान को फाइनल कर लिया गया है।

End of Feed