Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर खुलेगा 'किंग' का राज, फैंस हुए एक्साइटेड

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ के मेकर्स 2 नवंबर की रात 12 बजे नया अपडेट जारी करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि इस खास मौके पर फिल्म का टीजर सामने आ सकता है।

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर उनके फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। बॉलीवुड के बादशाह की फिल्म ‘किंग’ को लेकर मेकर्स एक बड़ा अपडेट देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस अपडेट के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी पोस्ट के बाद अब यह साफ हो गया है कि फिल्म से जुड़ा नया प्रमोशनल एसेट 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर जारी किया जाएगा। हालांकि, यह टीजर होगा, ट्रेलर या कोई नया पोस्टर, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद अमेरिका में बढ़ी Ramayana की एडवांस बुकिंग, रणबीर कपूर की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार)

shah rukh khan

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर खुलेगा 'किंग' का राज (pic credit-instagram)

शाहरुख खान के बर्थडे पर मचेगा धमाल

शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर फिल्म ‘किंग’ के मेकर्स रात 12 बजे फिल्म से जुड़ी नई झलक दिखाएंगे। पिछले साल फिल्म की पहली झलक सामने आई थी। तब से ही फैंस इसके नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीजर के साथ फिल्म का प्रचार भी शुरू हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि टीजर रिलीज होगा या कोई नया पोस्टर आएगा। ऐसे में फैंस को 2 नवंबर की रात 12 बजे तक इंतजार करना होगा।

End of Feed