King Teaser: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) को लेकर हर रोज एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कुछ देर पहले ही ये खबर सामने आई थी कि शाहरुख खान फिल्म की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाने वाले हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म किंग का एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। टीजर में शाहरुख खान का लुक देखकर फैंस 7वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस टीजर पर... (ये भी पढ़ें-King के क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद ने की तैयारी)
किंग का टीजर हुआ रिलीज (pic credit-Red Chillies Entertainment)
किंग का टीजर आउट (pic credit-Red Chillies Entertainment)
शाहरुख खान का लुक देख गदगद हुए फैंस
शाहरुख खान की फिल्म किंग इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। डंकी के तीन साल बाद शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। सुपरस्टार कुछ समय से किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले साल शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल जारी किया गया था। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इंतजार के बीच किंग का एक नया प्रीव्यू शेयर किया गया है, जिसमें शाहरुख खान अपने खास अंदाज में दुश्मनों के खिलाफ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फिल्म के क्लाइमैक्स को शूट करने के लिए दक्षिण अफ्रीका जा सकते हैं। हाल ही में ‘किंग’ के प्रोड्यूसर्स ने इंस्टाग्राम पर नया प्रीव्यू शेयर किया है। वीडियो में एक मैसेज आता है 'डर नहीं, दहशत हूं।' इसके बाद शाहरुख खान एक स्टंट करते दिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें-एटली की 'जवान 2' के लिए Shah Rukh Khan ने कसी कमर, 'किंग' के बाद शूटिंग करेंगे शुरू)
इस देश में होगी शूटिंग
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद साउथ अफ्रीका जा रहे हैं, जहां फिल्म का एक बड़ा और एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीक्वेंस शूट किया जाएगा। सिद्धार्थ आनंद ने क्लाइमेक्स के लिए बेहद स्टाइलिश और भव्य एक्शन सीन प्लान किए हैं। शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन सभी इस सीक्वेंस का हिस्सा होंगे। बता दें कि फिल्म किंग 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
