Shah rukh khan in Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साल 2023 की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज से की है। किंग खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इसके साथ ही फिल्म अब तक की सबसे सफल बॉलीवुड मूवी बन गई है। अब शाहरुख खान के फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि साल 2023 का अंत भी कुछ इतना ही धमाकेदार हो सकता है, क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख की फिल्म जवान भी इसी साल के अंत तक रिलीज हो जाएगी। अब फिल्म जवान को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में नजर आने वाले हैं। आइए इन रिपोर्ट्स पर एक नजर डालते हैं।
shah rukh khan's jawan is inspired by aakhri raasta
बाप-बेटे का डबल रोल निभाएंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए फैंस में काफी क्रेज है, एटली के निर्देशन में बन रही जवान को इसी साल जून के महीने में रिलीज किया जाना था, हालांकि अब फिल्म की रिलीज डेट में फेरबदल होता नजर आ सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की ‘जवान’ अमिताभ बच्चन स्टारर आखिरी रास्ता से प्रेरित होने वाली है। इस फिल्म की तरह जवान में भी शाहरुख खान, बाप-बेटे के डबल रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि जवान के मेकर्स ने इन रिपोर्ट्स पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ट्रेलर के बाद होगा खुलासा
इन मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर पूरा खुलासा तो जवान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही हो सकता है। शाहरुख खान की फिल्म जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी 'जवान' को इसी साल जून, 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होना है, हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है।
