King के साथ 2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे हैं शाहरुख खान, 'पठान'-'जवान' से भी ज्यादा खतरनाक होगा अंदाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 2, 2025, 12:21 PM IST

King Announcement Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बर्थडे पर फैंस को वो गिफ्ट मिला है जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। शाहरुख खान की फिल्म किंग का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज हो गया है। इस बार शाहरुख खान बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

King Announcement Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख खान से जुड़ी कई खबरे सामने आ रही हैं लेकिन सबको उनकी अपकमिंग फिल्म किंग (King) से जुड़े अपडेट का इंतजार था। शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म किंग से जुड़ा पहला वीडियो शेयर कर दिया है, जिसमें फिल्म के नाम के साथ-साथ रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा किया गया है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान की फिल्म किंग कब रिलीज होगी और उनका इस मूवी में कैसा लुक है।

King Announcement Video

Image Source: King Movie

किंग में धांसू लुक में नजर आए

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से अपनी अपकमिंग किंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग का अनाउंसमेंट वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। फिल्म किंग के अनाउंसमेंट वीडियो को शाहरुख खान के बर्थडे पर रिलीज किया गया है। फिल्म किंग में शाहरुख खान एकदम बदले हुए अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के एक्शन सीन्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। आपने शायद शाहरुख खान ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वीडियो में शाहरुख खान के धांसू डायलॉग्स भी हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ अब ये साफ हो गया है कि फिल्म का नाम 'किंग' होने वाला है। किंग खान के बर्थडे पर मिले इस गिफ्ट से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed