Swades Actress Gayatri Joshi Car Accident: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म स्वदेस आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। एक्टर की उम्दा एक्टिंग और कहानी ने उन्हें कई अवार्ड्स से भी नवाजा। ऐसे में इस फिल्म की एक्ट्रेसेस गायत्री जोशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है की गायत्री और उनके पति विकास कार एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं, ऐसे में दो लोगों की मौत भी हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
Swades Actress Gayatri Joshi Car Accident: शाहरुख खान स्टारर फिल्म स्वदेश फेम एक्ट्रेस गायत्री जोशी एक कार हादसे का शिकार हो गई हैं। ऐसे में कई कारों का आपस में भिड़ने की वजह से दो कपल की जान भी चली गई। जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।
स्वदेश (Swades) एक्ट्रेस गायत्री जोशी (Gayatri Joshi) अपने पति के साथ इटली की सड़कों पर कार चला रही थी, लेकिन तभी कपल एक्सीडेंट का शिकार हो गया। ऐसे में विकास और गायत्री तो ठीक हैं, लेकिन दो कपल की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सार्डिनिया में कई कारों के ओवरटेक करने की वजह से ये हादसा हुआ था। जिसके चलते आपस में कई कारों की टक्कर हुई और गाड़ियों में आग लग गई थी। मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया की विकास और मैं दोनों ही सही सलामत है भगवान की कृपा हूँ बच गए हैं।
जानकारी के लिए गायत्री ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता और मिस इंटरनेशनल 2000 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एक्ट्रेस ने फिल्म स्वदेश से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स से नवाजा गया था। साल 2005 में उन्होंने विवेक ओबरॉय के साथ शादी रचाई थी।
