King Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सभी लोग किंग खान को बधाइयां दे रहे हैं। फराह खान से लेकर अक्षय कुमार तक ने शाहरुख खान को बर्थडे विश किया है। वहीं फैंस भी किंग खान पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं शाहरुख खान ने अपने फैंस को आज तोहफा दिया है। शाहरुख ने फिल्म किंग का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच फिल्म किंग का पोस्टर सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। आइए नजर डालते है किंग के पोस्टर पर...
pic credit- shah rukh khan instagram
शाहरुख खान की फिल्म किंग का पोस्टर आउट
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला पोस्टर शेयर किया। शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'किंग' से अपना पहला लुक पोस्टर शेयर किया और मजेदार कैप्शन लिखा, 'डर नहीं, देहशत हूं किंग टाइटल आउट सिनेमाघरों में 2026 में।' पोस्टर में शाहरुख खान 'किंग' के रूप में बेहद खतरनाक लग रहे हैं। उनके हाथों पर खून और सफेद बाल फैंस को थिएटर में फिल्म देखने के लिए उत्सुक बना रहे हैं। शाहरुख खान का ये लुक इंटरनेट पर छा गया है। सभी लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किंग पक्का 1000 करोड़ कमाएगी।' दूसरे ने लिखा, 'किंग खान की तगड़ी वापसी।'
शाहरुख खान की फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
बताते चलें कि शाहरुख खान की 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने 'पठान' भी बनाई थी। किंग' 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान की इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। ये मूवी इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी है। लोगों का ये मानना है कि बाप-बेटी की जोड़ी सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान की तीन फिल्में साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों को लोगों ने काफी प्यार दिया था।
