कुक दिलीप के लिए फराह खान से भिड़ गए शाहरुख खान, बोले 'तुझे माफी मांगनी चाहिए कि 30 सालों में...'

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका कुक दिलीप डांस करता दिखाई दे रहा है। कुक दिलीप का ये डांसिंग वीडियो शाहरुख खान और फराह खान की अनबन की वजह बन गया है और किंग खान ने फराह खान को ताना मार दिया है।

फराह खान ने सालों की मेहनत के दम पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। आज के वक्त में उनके करोड़ों फैन्स हैं, जो उनकी फिल्मों को और उनके द्वारा कोरियोग्राफ किए गए सॉन्ग को पसंद करते हैं लेकिन फराह खान की लोकप्रियता पर इन दिनों उनका एक करीबी भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। फराह खान को पसंद करने वाले लोगों से ज्यादा तादाद आजकल उनके कुल दिलीप की है, जो उनके घर पर खाना बनाते हैं। फराह खान पिछले कुछ दिनों से दिलीप के साथ कॉमेडी वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। अब तो दिलीप के फैंस की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है और दिलीप के चक्कर में किंग खान की फराह खान से अनबन भी हो गई है।

Shah Rukh Khan Farah Khan

Image Source: Farah Khan Insta

असल में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलीप किंग खान के बेटे आर्यन खान की अपकमिंग शो के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फराह खान दिलीप का डांस देखने के बाद उन्हें पागल कहती हैं लेकिन किंग खान को जब ये वीडियो मिलता है तो वो दिलीप की दिल खोलकर तरीफ करते हैं और फराह को ताना मार देते हैं।

End of Feed