Shah Rukh praised Dhurandhar 2: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर ने धुरंधर सीरीज से अपने हुनर का लोहा दुनियाभर में मनवा ही लिया है। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के सुपरहिट होने के बाद कई लोग मान रहे थे कि आदित्य धर का तुक्का लग गया है लेकिन धुरंधर सीरीज से उन्होंने सभी आलोचकों को चुप कर दिया है और दुनिया को बता दिया है कि वो बड़ी फिल्में बनाने के लिए ही पैदा हुए हैं। धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद आदित्य धर ने हर किसी को दीवाना बना दिया है और इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। शाहरुख खान ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्हें धुरंधर 2 काफी पसंद आई है और वो भविष्य में आदित्य धर के साथ काम करना चाहेंगे, जिसके लिए वो तड़प रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: 'गर्व है ऐसी फिल्म पर...' जयाप्रदा-काजल अग्रवाल भी हुईं आदित्य धर की कायल)
आदित्य धर संग काम करना चाहते हैं शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में धुरंधर 2 देखी, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दिल की बात रखी और धुरंधर 2 टीम की जमकर तारीफ की है। शाहरुख खान ने पोस्ट में लिखा है, "मैं कुछ देर पहले ही धुरंधर 2 देखी है। ईमानदारी से कहूं तो ये फिल्म आपके साथ रह जाती है। ये फिल्म शक्ति और गर्व से भरी हुई है। इसका हर एक मूमेंट सीधा दिल को छूता है और यही सिनेमा है। फिल्म में सभी ने कमाल का काम किया है और इसे बड़े स्केल पर शूट किया गया है। आदित्य धर कमाल के स्टोरीटेलर हैं और रणवीर सिंह तो खुद इमोशन हैं। मैं धुरंधर 2 की पूरी टीम की तारीफ करना चाहता हूं, सभी को मेरी तरफ से बेशुमार प्यार। मुझे उम्मीद है कि आदित्य धर जल्द ही मुझे भी एक फिल्म ऑफर करेंगे क्योंकि मैं उनके साथ काम करने को तड़प रहा हूं।" (इसे भी पढ़ें: दानिश पंडोर AKA उजैर बलोच की गर्लफ्रेंड को देख धड़केगा दिल... 'हुस्न की मल्लिका' है 5.4 फुट की ये हसीना)
आदित्य धर की तारीफ में ये बातें लिखना बनता भी है क्योंकि उन्होंने जिस तरह की शिद्दत से धुरंधर सीरीज बनाई है, वो इसके हकदार हैं। शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकार धुरंधर 2 में कई गई मेहनत को अच्छी तरह से समझते हैं और यही कारण है कि वो सिनेमा के लिए पैशनेट आदित्य धर के साथ हाथ मिलने के लिए बेचैन हैं। वैसे आप आदित्य धर और शाहरुख खान को एक ही फिल्म में साथ देखना चाहते हैं या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
