Shah Rukh Khan ने हॉलिवुड सिंगर Ed Sheeran संग किया आइकोनिक पोज, फैंस भी हुए मुरीद

Shah Rukh Khan-ED Sheeran Video: इन दिनों भारत में हॉलिवुड इंडस्ट्री के चहेते सिंगर एड शीरन भारत आएं हुए हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान संग एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan-ED Sheeran Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के दीवाने फैंस भारत से लेकर पूरे देश विदेश में फैले हुए हैं। सिर्फ यही नहीं खुद बॉलीवुड से हॉलिवुड स्टार्स उनकी एक्टिंग के मुरीद हैं, जिसका सबूत उनकी फैन फालोइंग हैं। अभी हाल ही में हॉलिवुड सिंगर एड शीरन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किंग खान भी नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों की ये वीडियो देख फैंस काफी खुश हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए मजेदार वीडियो की एक झलक।

Shah Rukh Khan-ED Sheeran Video

कल हॉलिवुड सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और डायरेक्टर फरहा खान से मिले, जिसकी तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान संग वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक्टर का आइकोनिक पोज कर रहे हैं। दोनों अपनी बहाएं फैलाते हुए काफी अलग रहे हैं, फैंस ये वीडियो देख काफी ज्यादा खुश हैं।

End of Feed