Pathaan Teaser, Suhana Khan's Reaction: बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज 57 साल के हो गए हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) ने किंग खान की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan Teaser) का टीजर भी जारी कर दिया है। फिल्म का टीजर देख काफी लोगों का रिएक्शन सामने आया है, कई बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ की है। इस बीच अब शाहरुख की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने भी अपने पिता शाहरुख की फिल्म पठान के टीजर पर रिएक्ट किया है।
Shah Rukh and Suhana Khan
सुहाना को पसंद आया पठान का टीजर
बता दें कि शाहरुख की बेटी सुहाना खान को पठान का टीजर काफी पसंद आया है। सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का टीजर शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी डाला है। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के पोस्ट पर भी कमेंट किया है। सुहाना अपने पिता की फिल्म का सपोर्ट कर रही हैं जो शाहरुख को यकीनन अच्छा फील कराएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पठान का टीजर
आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर हर जगह पठान का टीजर सुर्खियों में बना हुआ है। टीजर जारी होते ही लोग इसके बारे में अपनी राय धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। इस बीच ज्यादातर लोगों का टीजर को लेकर रिएक्शन पॉजीटिव ही आया है। टीजर में शाहरुख जबरदस्त एक्शन हीरो मोड में नजर आ रहे हैं। हालांकि सभी की प्रतिक्रिया एक जैसी नहीं है ऐसे भी कई लोग हैं जो फिल्म के टीजर को बाकी फिल्मों की कॉपी बता रहे हैं।
Suhana Khan on Pathaan.
बता दें कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख काफी समय बाद अपनी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
