बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस फर आते ही धमाल मचा देती है। किंग खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में लाइटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के मंच पर एक्टर ने आर्ट निर्देशक Giona A Nazzaro से बातचीत की। एक्टर ने बताया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) की तैयारी में जुटे हुए है। फिल्म का निर्देशन सुजॉ घोष कर रहे हैं।
Shah Rukh Khan (credit Pic: Instagram)
एक्टर ने कहा, पिछले कुछ समय से मैं खास तरह की फिल्में करना चाहता हूं। उन फिल्मों में मेरी उम्र ज्यादा हो। पिछले 6-7 साल से मैं इस बारे में सोच रहा था और एक दिन मैंने सुजॉय घोष से इसके बारे में जिक्र किया। हम बैठे थे। वो मेरे साथ ऑफिस में काम कर रहा था। उसने हमारे लिए कुछ फिल्में बनाई हैं। उसने कहा, सर मेरे पास एक विषय है। शाहरुख ने आगे बताया कि किंग के लिए मुझे अपना वजन घटाना होगा।
किंग में शाहरुख संग नजर आएंगी सुहाना
एक्टर ने आगे कहा, मैंने किंग पर काम शुरू कर दिया और वजन घटाने के लिए मुझे स्ट्रेचिंग करनी होगी। एक्टर ने कहा कि मुझे एक फिल्म को खत्म करने में एक साल से ज्यादा का समय इसलिए लग जाता है क्योंकि मुझे निर्देशक के साथ समय बिताना पसंद है। मैं उनसे नई चीजें सीखता हूं। किंग में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म में अभय वर्मा भी नजर आ सकते हैं। वहीं, सुजॉय और शाहरुख ने साथ में बॉब बिस्वास में साथ काम किया था। सुजॉय सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के निर्देशन को लिए जाने जाते हैं। सुजॉय ने कहानी, बदला जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
