बर्थडे पर PVR INOX के फिल्म फेस्टिवल पर शाहरुख खान ने तोड़ी चु्प्पी, कहा- 'सिनेमा हमेशा मेरा...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 19, 2025, 12:10 PM IST

Shah Rukh Khan on Film Festival: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बर्थडे पर इस बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है। PVR INOX ने खास किंग खान के लिए फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया है। अब इस खबर पर शाहरुख खान रिएक्शन भी सामने आ गया है।

Shah Rukh Khan on Film Festival: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सलन लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि शाहरुख खान का बर्थडे जो 2 नवंबर को है, वो बेहद खास होने वाला है। इस खास मौके के लिए पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड ने एक बड़ा फिल्म फेस्टिवल प्लान किया है। जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब इस खबर पर शाहरुख खान का रिएक्शन भी सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने क्या कहा है।

Shah Rukh Khan on Film Festival

Image Source: Zoom

शाहरुख खान ने दिया ये बयान

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह शाहरुख खान का एक बयान है, जो खूब वायरल हो रहा है। PVR INOX ने एक धमाकेदार अनाउंसमेंट किया था कि शाहरुख खान के बर्थडे पर SRK के 33 सालों के सिनेमा सफर को सेलिब्रेट करने के लिए नेशनवाइड फिल्म फेस्टिवल मनाया जाएगा। इस खबर पर अब किंग खान का रिएक्शन सामने आ गया है।बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक PVR INOX के फिल्म फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'सिनेमा हमेशा मेरा घर रहा है और इन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखना एक खूबसूरत मिलन जैसा लगता है। ये फिल्में सिर्फ मेरी कहानियां नहीं हैं, ये उन ऑडियंस की हैं, जिन्होंने पिछले 33 सालों से इन्हें इतना प्यार दिया है। मैं PVR INOX का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस सफर को इतने प्यार से सेलिब्रेट किया और मेरे क्रिएटिव घर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) का भी जो हमेशा उन कहानियों पर यकीन करता है जो हमें जोड़ती हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जो भी देखने आएगा, वो फिर से उस खुशी, म्यूजिक, इमोशंस और सिनेमा के जादू को जिएगा जो हमने साथ में शेयर किया है।'

End of Feed