Shah Rukh Khan Birthday: मुंबई में छाया 'किंग' का खुमार, सी लिंक पर दिखा खास नजारा

शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले उनकी फिल्म 'किंग' का प्रमोशन चर्चा में है। मुंबई के सी लिंक पर फिल्म का पोस्टर नजर आया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन से पहले मुंबई में उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' (King) का खुमार छाने लगा है। फिल्म के प्रचार के लिए मुंबई के मशहूर सी लिंक को रोशनी से सजाया गया, जहां फिल्म का पोस्टर भी नजर आया। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे देखकर कह रहे हैं कि मुंबई अब पूरी तरह 'किंग' के रंग में रंग चुकी है। खास बात यह है कि इस बार शाहरुख अपने जन्मदिन पर खुद सामने आए बिना भी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार करते नजर आ रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन से टूटे Hrithik Roshan, लिखा इमोशनल नोट)

shah rukh khan birthday

मुंबई में छाया 'किंग' का खुमार (pic credit-twitter/instagram/chatgpt)

किंग के टीजर को लेकर बढ़ी उत्सुकता

शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले उनके घर मन्नत के बाहर भी फैंस की भीड़ जुटने लगी है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में घर पर फिल्म के प्रमोशन की तैयारियां दिखाई दे रही हैं। चर्चा है कि 2 नवंबर को मन्नत पर फिल्म 'किंग' के टीजर को बड़े पर्दे की तरह दिखाया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म से जुड़े इस खास मौके पर टीजर के साथ अरिजीत सिंह की आवाज में पहला गाना भी रिलीज किए जाने की चर्चा है। हालांकि, शाहरुख खान अपने काम में व्यस्त होने के कारण जन्मदिन पर मन्नत में मौजूद नहीं रहेंगे। ऐसे में फैंस को उनके बिना ही इस खास आयोजन का हिस्सा बनना पड़ सकता है।

End of Feed