Shah Rukh khan’s Birthday, DDLJ to Re-Release, Pathan Teaser: बॉलीवुड के किंग खान और रोमांस के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के जन्मदिन तैयारियां शुरू हो गई है। शाहरुख 2 नवंबर 2022 को अपना 57वां जन्मदिन (Shah Rukh Khan's Birthday) मना रहे हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को डबल गिफ्ट मिलने वाला है। खबर सामने आ रही है कि शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी सबसे आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) को बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज किया जाएगा। मराठा मंदिर सिनेमाघर के साथ-साथ इस फिल्म को देशभर के PVR में रिलीज किया जाना है।
Shahrukh Khan's Birthday
इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathan Teaser Release Date) का टीजर भी इसी दिन जारी किया जा सकता है। बस इन्ही वजहों से किंग खान के फैंस 2 नवंबर को डबल तोहफा मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
Shah Rukh Khan: शाहरुख के जन्मदिन का तोहफा
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, पठान फिल्म के मेकर्स शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर ही पठान का टीजर जारी करना चाहते हैं। वहीं DDLJ को भी सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करना चाहते हैं। बता दें कि फिल्म 1995 में ही रिलीज होने के बाद से मुंबई में मराठा मंदिर सिनेमाघर में लगातार लगी रही थी, हालांकि कोरोना महामारी के बाद फिल्म को हटा दिया गया। जिसके बाद अब इसे दोबारा रिलीज किया जाने वाला है।
मन्नत के आस-पास दिखा फैंस का जमावड़ा
शाहरुख खान के जन्मदिन में अपनी कुछ समय ही बाकी है। जन्मदिन से पहले शाहरुख के घर मन्नत के आसपास फैंस का जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है। लोग अपने सुपरस्टार शाहरुख की एक झलक देखने के लिए उनके घर के आस-पास इकट्ठा हो रहे हैं।
Straight from #Mannat Shah Rukh Khan ke liye pyaar, beshumaar.❤@iamsrk @teamsrkfc#SRK #SRKBirthday #ShahRukhKhan… t.co/aOtOuMlprB
— ANI (@ANI) Oct 30, 2022
पठान से दमदार वापसी करेंगे शाहरुख खान
फिल्म पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख और प्लेटफॉर्म को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इसके साथ ही बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख की स्पेशल अपीयरेंस को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब वह सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में भी एक स्पेशल रोल निभाते दिखाई दे सकते हैं।
