'Dhoom 4' की वजह से अटक गई 'Tiger vs Pathaan', शाहरुख-सलमान स्टारर को मेकर्स देंगे नया रूप

Tiger vs Pathaan Not Shelved: काफी दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि मेकर्स ने सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को बंद करने का फैसला किया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स को मानें तो यह मूवी बंद नहीं हुई है बल्कि निर्माताओं ने अपना फोकस इस समय रणबीर कपूर की 'धूम 4' पर शिफ्ट कर दिया है।

Tiger vs Pathaan Not Shelved: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। इस मूवी में सलमान खान का भी धांसू कैमियो नजर आया था। 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद से कयास लगाए जाने लगे कि मेकर्स अब 'टाइगर वर्सेज पठान' मूवी का निर्माण करेंगे। इस मूवी को लेकर फैन्स भी बेहद उत्साहित दिखाई दिए। कुछ दिनों पहले ऐसी भी खबरें आईं कि निर्माताओं ने 'टाइगर वर्सेज पठान' को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नई जानकारी यह है कि मेकर्स ने 'टाइगर वर्सेज पठान' को बंद नहीं किया है बल्कि उन्होंने केवल अपना फोकस 'धूम 4' पर शिफ्ट किया है।

Tiger vs Pathaan and Ranbir Kapoor's Dhoom 4

पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता आदित्य चोपड़ा आने वाले समय में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को एक नया रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार आदित्य का मानना है कि स्पाई यूनिवर्स की फिल्में दोहराव की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में अब फिल्म की कहानी को नए विजन के साथ पेश करने की जरुरत है। मेकर्स इस समय फिल्म के लिए एक नया रोडमैप तय कर रहे हैं। स्पाई यूनिवर्स में कई बदलाव किए जाएंगे।

End of Feed