Fact Check: आलिया भट्ट की Alpha में होगी शाहरुख-सलमान खान की एंट्री? सामने आया सच

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 26, 2025, 12:53 PM IST

Alpha Cameo: एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शरवरी वाघ (Sharvari) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की लीड रोल वाली फिल्म अल्फा (Alpha) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म अल्फा में इन दो सुपरस्टार्स का कैमियो होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या है इन स्टार्स का नाम।

Alpha Cameo: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं, जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। कभी फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कोई खबर सामने आती है, तो कभी कोई पोस्टर वायरल हो जाता है। इन सब के बीच अब फिल्म अल्फा से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स फिल्म अल्फा में कई कैमियो लाने की तैयारी कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस खबर का सच।

Alpha Cameo

Image Source: IMDb

'अल्फा' में होगा इन स्टार्स का कैमियो

एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म अल्फा से जुड़ा एक बड़ा अपडेट है। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें फिल्म अल्फा में होने वाले कैमियो को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक YRF स्पाई यूनिवर्स में पठान (Pathaan) सबसे ज्यादा चर्चा में है। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को 'अल्फा' (Alpha) में कैमियो के लिए फोन किया है। उन्होंने SRK के लिए खास रोल डिजाइन किया है, जो 'पठान 2' (Pathaan 2) की ओर ले जाएगा। शाहरुख ने सोचने के लिए थोड़ा वक्त मांगा है, क्योंकि अभी वो 'किंग' (King) की शूटिंग में बिजी हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि शाहरुख खान ने नवंबर का पूरा महीना 'किंग' की शूटिंग के लिए बुक किया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा के कहने पर वो अब शेड्यूल बदलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि 'अल्फा' में उनका कैमियो हो सके। वो एक-डेढ़ हफ्ते में कन्फर्म करेंगे। अगर फुल कैमियो नहीं हुआ, तो शायद वो 'अल्फा' के एंड-क्रेडिट सीन के लिए शूट करें। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि आदित्य चोपड़ा सलमान खान (Salman Khan) को टाइगर के रोल में 'अल्फा' के लिए कैमियो करने को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस सीन की राइटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। आदित्य सलमान से तभी बात करेंगे, जब कैमियो का इम्पैक्ट 'पठान' में टाइगर वाले कैमियो जितना धमाकेदार हो। लेकिन आपको बता दें कि ये रिपोर्ट सही नहीं है, मेकर्स ने सलमान खान और शाहरुख खान से फिल्म में कैमियो को लेकर कोई चर्चा नहीं की है।

End of Feed