Shah Rukh Khan-Kareena Kapoor Have Dance Number: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) का मेकर्स ने 27 अक्टूबर को शानदार पोस्टर जारी कर फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया। अब फिल्म से जुड़ी एक नई रिपोर्ट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और करीना कपूर खान एक बार फिर अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। दोनों कलाकार फिल्म में एक खास डांस नंबर के लिए साथ नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इस गाने में आपको शाहरुख और करीना की 'छम्मक छल्लो' वाली एनर्जी नजर आएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: नहीं रुक रही Rajinikanth स्टारर की कमाई, 500 करोड़ के क्लब में लेगी एंट्री)
'किंग' में होगा शाहरुख और करीना का होगा डांस नंबर (Pic Credit: Instagram)
'किंग' में होगा शाहरुख-करीना का धांसू डांस नंबर
Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और करीना कपूर खान के इस स्पेशल डांस नंबर की शूटिंग 27 अक्टूबर से मुंबई में शुरू हो गई है। गाने को मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर रही हैं। वह इससे पहले भी बॉलीवुड के कई डांस सीक्वेंस तैयार कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इस गाने को बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। इसके लिए इंटरनेशनल डांसर्स को शामिल करने की प्लानिंग भी है ताकि गाने को एक शानदार पार्टी एंथम जैसा लुक दिया जा सके। हालांकि गाने के नाम और इसके आधिकारिक रिलीज को लेकर अभी मेकर्स की ओर से पुष्टि का इंतजार है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: रणबीर-यश की फिल्म रचेगी इतिहास, 200 करोड़ की लेगी ओपनिंग)
'छम्मक छल्लो' जैसा होगा गाने का अंदाज?
शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी को पहले भी दर्शक पसंद कर चुके हैं। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'रा. वन' का गाना 'छम्मक छल्लो' आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। अकॉन और हमसिका अय्यर की आवाज में रिकॉर्ड किए गए इस गाने ने रिलीज के समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गाने में दोनों का जबरदस्त डांस देखने को मिला था।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा यह सुहाना खान की थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म भी होगी।
