'बुर्का पहनने से मना करोगे तो....' Shabana Azmi ने दिया बेबाक बयान

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बीच शबाना आजमी ने बुर्का पहनने को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग दंग रह गए हैं।

Shabana Azmi on Burqa: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। शबाना आजमी हर मुद्दे पर अपनी राय देती हैं। हाल ही में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में भी शबाना आजमी शामिल हुई थी। इस बीच शबाना आजमी ने बुर्का पहनने को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं शबाना आजमी ने ऐसा क्या कह दिया? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की फिर होगी सर्जरी? अफवाहों फैलते ही भड़के Shoaib Ibrahim; बताया सच)

Shabana Azmi on burqa

शबाना आजमी ने दिया बेबाक बयान (pic credit-instagram)

शबाना आजमी ने दिया बेबाक बयान

उषा काकड़े के साथ पॉडकास्ट में शबाना आजमी ने बुर्का पहनने को लेकर बात की। शबाना ने कहा, 'कुरान में कहीं नहीं लिखा है कि आपको इस तरह बुर्का पहनना चाहिए। कुरान में सिर्फ यह कहा गया है कि आपकी नजरों में शर्म होनी चाहिए। यह बात महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए है। मैं बुर्का नहीं पहनती, लेकिन अगर कोई मुझसे कहेगा कि मैं बुर्का नहीं पहन सकती, तो मैं तीन बुर्के पहन लूंगी। आप कौन होते हैं मुझे यह बताने वाले? लेकिन धर्मनिरपेक्षता की आड़ में कट्टर सोच को बढ़ावा देना भी सही नहीं है। बता दें कि शबाना आजमी पहले भी हिजाब को लेकर अपनी राय दे चुकी है। साल 2022 में कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद हुआ था। उस समय भी शबाना ने इस बारे में खुलकर बात की थी।

End of Feed