SCOOP: इस बैनर ने सलमान खान संग मिलाया हाथ, Apoorva Lakhia की फिल्म में निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का रोल

Salman Khan in Talks With This Banner: मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अगली मूवी अपूर्व लाखिया संग होने वाली है। इस मूवी में उन्हें एक आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म के लिए अब एक बड़े बैनर ने सलमान खान संग हाथ मिलाने का फैसला किया है।

Salman Khan in Talks With This Banner: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को अब अपने फिल्मी करियर को पटरी पर लाने के लिए एक बड़ी ब्लॉकबस्टर देने की बहुत ही ज्यादा जरुरत है। उनकी बीती कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल ही देखने को मिला है। 'सिकंदर' के फेलियर के बाद अब सलमान खान ने इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर अपूर्व लाखिया संग हाथ मिला लिया है। इन खबरों पर अब अभी तक सलमान खान ने बयान जारी नहीं किया है लेकिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में चारोंओर ऐसी ही चर्चा हो रही है। अपूर्व लाखिया संग सलमान खान के फिल्म करने की खबर के बाद इस बड़े बैनर ने अपना हाथ भाईजान के लिए आगे बढ़ाया है।

Salman Khan

सलमान खान की फिल्म का निर्माण करेगा ये बैनर

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक जियो स्टूडियोज ने अपूर्व लाखिया संग इस मूवी के लिए बातचीत करनी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान खान और जियो स्टूडियोज साथ में मिलकर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज कर सकते हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस मूवी को लदाख में शूट किया जाएगा। फिल्म के लिए सलमान खान ने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म में वो एकदम स्लिम अवतार में नजर आ सकते हैं। इस मूवी में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा

End of Feed