SCOOP: इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की 'Cirkus' का धमाकेदार ट्रेलर, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Ranveer Singh's 'Cirkus' Trailer: रणवीर सिंह काफी लंबे समय से अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' पर काम कर रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है। फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने किया है। ये फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

Ranveer Singh's 'Cirkus' Trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने बहुत कम समय में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता की लास्ट रिलीज 'जयेशभाई जोरदार' भले ही ऑडियंस को इम्प्रेस करने में नाकाम रहीं लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) का दर्शकों को बेताबी से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई हैं और मेकर्स इस समय 'सर्कस' के ट्रेलर पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए निर्मताओं ने बड़ी प्लानिंग की है। इस फिल्म में रणवीर सिंह को पहले बार बड़े परदे डबल रोल में देखा जाएगा।

Ranveer singh

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर 1 से 3 दिसंबर के बीच कभी भी रिलीज किया जा सकता है। मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को ग्रैंड तरीके से लॉन्च करना चाहते हैं। रोहित शेट्टी की सभी फिल्मों की तरह ट्रेलर लॉन्च के बाद दो बड़े गाने भी लॉन्च होंगे। फिल्म इसी साल 23 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए रोहित शेट्टी ने एक तगड़ी प्लानिंग भी की है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार फिल्म के रिलीज होने तक हर दिन सभी मल्टीप्लेक्स में ट्रेलर दिखाया जाएगा। यह रोहित का मास्टरस्ट्रोक है और रणवीर भी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी से काफी प्रभावित हुए हैं।

End of Feed