SCOOP: सनी देओल की 'सूर्या' में Pragya Jaiswal होंगी लीड हीरोइन, शूटिंग सेट से वीडियो हुआ लीक

Pragya Jaiswal Play Lead Heroine in Sunny Deol’s Soorya: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) अपकमिंग फिल्म 'सूर्या' की शूटिंग को जयपुर में कर रहे हैं। इस शूटिंग सेट एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल के साथ लीड हीरोइन के नाम का भी खुलासा हो गया है।

Pragya Jaiswal Play Lead Heroine in Sunny Deol’s Soorya: 'गदर 2' और 'जाट' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद से ही सनी देओल (Sunny Deol) इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर बने हुए हैं। सनी देओल के पास इस समय एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनपर अभिनेता दिन-रात काम कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में से एक सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या' भी है। इस मूवी की शूटिंग जयपुर में चल रही है। हाल ही में फिल्म 'सूर्या' के शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होने से फिल्म की लीड एक्ट्रेस का भी खुलासा हो गया है। सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' में प्रज्ञा जयसवाल लीड हीरोइन के रोल में देखा जाएगा।

Pragya Jaiswal Play Lead Heroine in Sunny Deol’s Soorya.

Pic Credit: Instagram

'सूर्या' में सनी पाजी संग नजर आएंगी प्रज्ञा जयसवाल

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रज्ञा जयसवाल को मेकर्स ने सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' में लीड रोल के लिए फाइनल किया गया है। इस मूवी का निर्देशन एम. पद्मकुमार द्वारा किया जा रहा है। यह मूवी मलयालम फिल्म 'जोसेफ' का हिंदी रीमेक है। इस हिंदी रीमेक का निर्माण कमल मुकुट अपने बैनर एमएम मूवीज के तहत कर रहे हैं। यह वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने पिछले साल ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' बनाई थी।

End of Feed