'ब्रह्मास्त्र 2' समेत बड़े पर्दे पर बैक टू बैक रिलीज होंगे इन फिल्मों के सीक्वल्स, स्क्रिप्टिंग पर शुरू हो चुका है काम

  • Authored by: अभय
  • Updated May 6, 2025, 04:47 PM IST

Bollywood Upcoming Squeal Update: बॉलीवुड एक के बाद एक सीक्वल्स बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयारा है। इसी बीच 'लुका छुपी 2' (Luka Chuppi 2), 'गरम मसाला 2' (Garam Masala 2), और 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) समेत कई बड़े फ्रैंचाइजी पर काम शुरू होने को लेकर अपडेट सामने आए हैं।

Bollywood Upcoming Squeal Update: बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल्स का दौर जोरों पर है। सनी देओल की अपनी कई फिल्मों के सीक्वल्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड की और भी फिल्मों के सीक्वल्स को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, 'लुका छुपी 2 (Luka Chuppi 2)', 'गरम मसाला 2 (Garam Masala 2)' समेत फिल्मों को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फिल्मों की इन फ्रेंचाइजीज पर काम शुरू हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद इन फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Bollywood Upcoming Squeal  Update

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे इन फिल्मों के सीक्वल्स

बड़े पर्दे पर अब आपको एक के बाद एक फिल्मों के सीक्वल्स देखने को मिलने वाले हैं। पिंकविला (Pinkvilla) की रिपोर्ट के मुताबिक, 'लुका छुपी 2', 'गरम मसाला 2', और 'ब्रह्मास्त्र 2' समेत कई बड़े फ्रैंचाइजी की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म लुका छुपी की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल हो चुकी है, और जल्द ही प्री-प्रोडक्शन शुरू होगा। फिल्म लुका छुपी 2 के लिए नई स्टारकास्ट की बात चल रही है, लेकिन कार्तिक (Kartik Aaryan) और कृति (Kriti Sanon) की वापसी की भी चर्चा है। फिल्म गरम मसाला 2 (Garam Masala 2) को एक फ्रेश टच के साथ लाया जाएगा। इस फिल्म में मेकर्स अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नई एक्ट्रेसेस को लाने की प्लानिंग में है। इसके अलावा ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) को लेकर भी काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायलॉग और स्क्रीनप्ले को लेकर काम जोरों पर है।

End of Feed