SCOOP: 'ज्यादा पैसे और कम काम...' जैसी डिमांड के चलते दीपिका पादुकोण ने 'Kalki 2898 AD' से हुई बाहर, मेकर्स हो गए थे परेशान

Deepika Padukone Out From Kalki 2898 AD: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को निर्माताओं ने प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर कर दिया है। ताजा जानकारी सामने आई है कि दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड और काम के घंटे कम करने की डिमांड ने मेकर्स को हिला दिया है।

Deepika Padukone Out From Kalki 2898 AD: आज यानी 18 सितंबर की सुबह दीपिका पादुकोण को लेकर बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। वैजयंती मूवीज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। निर्माताओं ने यह भी बताया कि कमिटमेंट इश्यूज होने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' से बाहर होने का कारण उनकी बढ़ती पैसों की मांग और काम करने के घंटों में कटौती को बताया जा रहा है।

Deepika Padukone

Image Source: Instagram//deepikapadukone/

दीपिका पादुकोण ने की भारी डिमांड

बॉलीवुड हंगामा को सूत्र ने बताया कि दीपिका पादुकोण की बढ़ती डिमांड ने निर्माताओं को चिंता में डाल दिया था। दीपिका पादुकोण ने 25% फीस बढ़ाने के लिए कहा था, जो उन्हें मेकर्स ने पहले पार्ट के लिए दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए केवल 7 घंटे काम करने के लिए कहा था। 'कल्कि 2898 एडी' के हैवी वीएफएक्स मूवी है, इसलिए कम बजट में फिल्म को शूट करना संभव नहीं है। ज्यादा समय तक शूटिंग करने के बदले दीपिका पादुकोण को शानदार वैनिटी वैनिटी देने को तैयार थे लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया।

End of Feed