'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी मां जीनत हुसैन, बहन निखत खान भी होगा खास रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 8, 2025, 04:29 PM IST

Sitaare Zameen Par Two New Entry: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) में एक्टर की 90 साल की मां जीनत हुसैन (Zeenat Hussain) और उनकी बहन निखत खान (Nikhat Khan) पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगी। इस खबर ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Sitaare Zameen Par Two New Entry: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी इस अपकमिंग फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म को लेकर कई अपडेट्स भी सामने आ रहे है। जो फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के मजे को दोगुना कर रहे हैं। इसी बीच आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर में दो एंट्री नई होने वाली है। जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते है इस एक्ट्रेसेस का नाम।

Aamir Khan

'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर में एक्टर की 90 साल की मां जीनत हुसैन (Zeenat Hussain) और उनकी बहन निखत खान (Nikhat Khan) पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी। आमिर खान की मां पहली बार किसी फिल्म में दिखेंगी तो वहीं निखत पहले भी कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुकी हैं। फिल्म में जीनत हुसैन और निखत खान की एंट्री होने के बाद आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर और भी मजेदार होने वाली है।

End of Feed