'सविता भाभी' को हुआ कैंसर, काम को लेकर Rozlyn Khan ने इंडस्ट्री से किया बड़ा सवाल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 12, 2022, 11:38 AM IST

Rozlyn Khan diagnosed with cancer: रोजलिन खान इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं लेकिन वो इसके बाद भी काम बंद नहीं करना चाहती हैं। रोजलिन उस वक्त चर्चा में रही थीं जब उन्होंने साल 2015 में अमेरिकी संस्था पेटा के लिए फोटोशूट करवाया था।

PETA model Rozlyn khan News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 'सविता भाभी' फेम एक्ट्रेस और मॉडल रोजलिन खान (Rozlyn Khan Cancer) को कैंसर हो गया है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है। रोजलिन खान ने अस्पताल से एक फोटो शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है और ठीक होने की उम्मीद जताई है। अब एक्ट्रेस की 7 महीने तक कीमोथैरेपी चलेगी। रोजलिन खान इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं लेकिन वो इसके बाद भी काम बंद नहीं करना चाहतीं।

'सविता भाभी' को हुआ कैंसर, काम को लेकर Rozlyn Khan ने इंडस्ट्री से किया बड़ा सवाल

रोजलिन खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कैंसर... मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती ये कहीं पढ़ा था... लेकिन अब पता चला कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए होता है। भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है। ये मेरी जिंदगी का एक अध्याय हो सकता है... मुझे विश्वास और उम्मीद है की हर मुश्किल ने मुझे और स्ट्रॉन्ग बनाया है, ये भी बनाएगा।'

End of Feed