'मेरी उम्र 28 साल नहीं है...' CJP के सौरव दास ने Kangana Ranaut को दिया जवाब

Kangana Ranaut-Saurav Das Row: कंगना रनौत और CJP प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना के उम्र और छात्र वाले बयान पर अब सौरव ने जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया है।

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत और CJP के प्रवक्ता सौरव दास के बीच विवाद छिड़ गया है। कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर सौरव दास को लेकर लिखा था कि उन्होंने गूगल पर उनकी जानकारी देखी, जहां उनकी उम्र 28 साल बताई गई है। कंगना ने सवाल उठाया था कि वह खुद को छात्र कैसे बताते हैं। अब इस मामले पर सौरव दास ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'भौकाल जल्द शुरू होगा...' Mirzapur The Movie का धांसू ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज)

Kangana Ranaut Saurav Das Row (1)

सौरव दास ने कंगना रनौत को किया जवाब (pic credit-instagram)

सौरव दास ने कंगना रनौत को किया जवाब

ANI से बातचीत में सौरव दास ने कंगना के बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गूगल पर भी उनके बारे में गलत जानकारी है। सौरव के मुताबिक उनकी उम्र 28 नहीं, बल्कि 27 साल है। उन्होंने साफ किया कि वह छात्र नहीं, बल्कि एक पत्रकार हैं और उन्होंने कभी खुद को एक्टिव स्टूडेंट नहीं बताया। सौरव दास ने आगे कहा कि वह खुद को "स्टूडेंट ऑफ लाइफ" यानी जिंदगी का छात्र मानते हैं। उनके अनुसार हर व्यक्ति को जिंदगी से लगातार सीखते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इंसान उम्र बढ़ने के बाद भी नई चीजें नहीं सीखता, तो उसे सही समझ और अनुभव नहीं मिल पाता। सौरव ने कंगना को भी सलाह दी कि उन्हें भी जिंदगी से सीखने की कोशिश करनी चाहिए और "स्टूडेंट ऑफ लाइफ" बनना चाहिए।

End of Feed