Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 4: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, फिल्म के लिए पहला वीकेंड काफी जबरदस्त रहा है। शनिवार और रविवार की सत्यप्रेम की कथा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ी उछाल देखने को मिली है। फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले हैं। कार्तिक और कियारा की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। सत्यप्रेम की कथा में दोनों की कैमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की एक साथ ये दूसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों भूल भुलैया 2 में एक साथ नजर आए थे। आइए अब सत्यप्रेम की कथा के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Satyaprem Ki Katha Box Office Collection Day 4
यह भी पढ़ें- शादी से पहले गुरु की शरण में परिणीति और राघवः लंगर सेवा में धोए जूठे बर्तन, लोग बताने लगे पब्लिसिटी स्टंट
Satyaprem Ki Katha Box Office: चौथे दिन हुई इतनी कमाई
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ तक की कमाई कर ली है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने संडे को डबल डिजिट में कमाई की है। इससे पहले शनिवार को फिल्म 10.10 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के टोटल वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो यह 22 करोड़ तक रह सकता है। वहीं मूवी के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो यह 38.35 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ सकती है।
बता दें कि सत्यप्रेम की कथा को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि फिल्म कॉमेडी और रोमांस का बेहतरीन मिक्स है।
