Madhu Malhotra's Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुख भरी खबर सामने आई है। इंडियन सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधु मल्होत्रा का मुंबई में 72 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मधु मल्होत्रा ने 1970 और 1980 के दशक में कई हिंदी फिल्मों में काम कर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। बताया जाता है कि अपने फिल्मी करियर में मधु मल्होत्रा ने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। मधु ने ज्यादातर फिल्मों में सहायक भूमिकाएं अदा की थी। मधु मल्होत्रा के निधन की खबर सुनकर फैन्स और फिल्म जगत से जुड़े लोग ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Pic Credit: Instagram
इस गाने से फेमस हुई थीं मधु मल्होत्रा
'हीरो' फिल्म का फेमस गाना 'लंबी जुदाई' को पाकिस्तानी लोक गायिका रेशमा ने गया था, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि यह गाना मधु मल्होत्रा पर फिल्माया गया था। इस गाने में मधु मल्होत्रा के दमदार अभिनय ने इसे यादगार बना दिया था। यही वजह है कि यह गाना आज भी लोगों के बीक पसंद किया जाता है। मधु मल्होत्रा के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान पहुंचा है। (इसे भी पढ़ें: Sarkar 4: अमिताभ-अभिषेक की फिल्म में हुई वापसी, राम गोपाल वर्मा ने किया कन्फर्म)
मधु मल्होत्रा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने 'सत्ते पे सत्ता', 'कर्ज', 'विश्वनाथ' और 'रिश्ता कागज' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। 'सत्ते पे सत्ता' में वे अभिनेता पेंटल के साथ नजर आई थीं। मधु मल्होत्रा को भले ही फिल्मों में स्क्रीन टाइम लिमिटेड मिलता था लेकिन परफॉर्मेंस यादगार रहती थी। मधु मल्होत्रा ने मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की कई फिल्मों में भी काम किया था।
