Satish Kaushik ने आंखों के सामने खोया था बेटा, कई जतन के बाद फिर दोबारा बन पाए बेटी के पिता

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 12:07 PM IST

satish kaushik son shanu kaushik death: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक से शादी की थी। साल 1996 में उनके बेटे शानू कौशिक (Shanu Kaushik) की मौत हो गई थी। उस दौरान वो सिर्फ दो साल का था। बेटे की मौत ने सतीश को झकझोर दिया था।

Satish kaushik daughter born with surrogacy: अभिनेता, कॉमेडियन, निर्देशक और पटकथा लेखक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश की मौत की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। एक दिन पहले ही सतीश कौशिक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में होली का त्योहार मनाते हुए देखा गया था। जावेद अख्तर, शबाना आजमी, अली फजल और ऋचा चड्ढा के साथ सतीश ने जमकर होली पार्टी की। पार्टी की फोटोज भी कौशिक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

satish kaushik son death

सतीश कौशिक की निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने बेटे की मौत देखी थी। सतीश कौशिक का बेटा जब महज 2 साल का था तभी उन्होंने उसको खो दिया था। बेटे की मौत ने अभिनेता को सदमे में डाल दिया था। सतीश कौशिक और उनकी पत्नी को इस हादसे ने बुरी तरह से तोड़ दिया था। बाद में सतीश 56 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था।

End of Feed