Satish Kaushik Death: पिता सतीश कौशिक को खोने के बाद थम गई बेटी वंशिका की जिंदगी,ऐसी है घरवालों की हालत

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक के भतीजे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनका परिवार अब तक यह भरोसा ही नहीं कर पा रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। निशांत ने बताया है कि सतीश कौशिक की बेटी वंशिका की हालत काफी खराब है।

Satish Kaushik Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार सतीश कौशिक ने 9 मार्च के दिन अपनी आखिरी सांस ली। वो होली सेलीब्रेट करने के लिए दिल्ली आए हुए थे, जिसके बाद वो कभी भी मुंबई नहीं लौट सके। उनकी अचानक हुई मृत्यु से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है और उनके घरवाले इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। सतीश कौशिक के भतीजे निशांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि एक्टर के अचानक चले जाने से उनके परिवारवालों की जिंदगी रुक गई है। खास करके सतीश कौशिक की बेटी वंशिका की जिंदगी गम से भर गई है, वो किसी से बात करने की हालत में नहीं है।

Satish Kaushik Death: पिता सतीश कौशिक को खोने के बाद थम गई बेटी वंशिका की जिंदगी,ऐसी है घरवालों की हालत

Satish Kaushik Death: पिता सतीश कौशिक को खोने के बाद थम गई बेटी वंशिका की जिंदगी,ऐसी है घरवालों की हालत

निशांत ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा है, 'सतीश जी की अचानक मृत्यु पर घरवाले भरोसा ही नहीं कर पा रहे हैं। उनकी पत्नी और बेटी यह बात अब तक स्वीकार ही कर रही हैं कि वो इस दुनिया में नहीं रहे। वंशिका घर आने वाले रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रही है। वो चुपचाप बैठी रहती है। जब वो अकेले होती है तो उसकी आंखों में आंसू रहते हैं।'

End of Feed