Satish Kaushik का आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल होंगे कई दिग्गज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 02:04 PM IST

Satish Kaushik Funeral Today At 5PM: सतीश के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य दिल्ली में हैं। जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद सतीश कौशिक के शव को घर ले जाने की व्यवस्था की गई है। सतीश कौशिक के दोस्तों और परिवार के शाम चार बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

Satish Kaushik last rites and Funeral: अभिनेता-लेखक और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। सतीश कौशिक के अचानक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। 66 साल के सतीश कौशिक का आज तड़के गुरुग्राम में निधन हो गया। ईटाइम्स की एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक अभिनेता का पार्थिव शरीर दोपहर 3 बजे एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। सतीश के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य दिल्ली में हैं। जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद सतीश कौशिक के शव को घर ले जाने की व्यवस्था की गई है। सतीश कौशिक के दोस्तों और परिवार के शाम चार बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

Satish Kaushik Funeral Update

सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि और बेटी वंशिका हैं, जो सिर्फ 11 साल की है। बताया जा रहा है कि मां-बेटी दोनों सदमे में हैं। इसी बीच दिग्गज अभिनेता के अंतिम संस्कार की भी जानकारी सामने आ गई है। उनका पार्थिव शरीर जैसे ही मुंबई पहुंचेगा वैसे ही सतीश की उनके घर से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। सतीश कौशिक का आज (9 मार्च) शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर का अंतिम संस्कार हिंदू शमशान भूमि, वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में होगा। यहां बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के पहुंचने की संभावना है।

End of Feed