Satish Kaushik Death Case: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि उनके निधन को लेकर अब कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू उनके मर्डर का आरोप लगाया जा रहा है। खुद विकास की पत्नी ने यह खुलासा किया है। बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक के निधन ने सभी को हैरान कर दिया है। होली मनाने के बाद अचानक दूसरे ही दिन दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में इस तरह दुनिया को छोड़कर चले जाना परिवार वालों के साथ ही उनके फैंस के लिए काफी दुखभरा है। इस बीच अब पुलिस सतीश कौशिक की मौत के मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
Satish Kaushik Death Case
सतीश कौशिक जिस होली पार्टी में शामिल हुए थे वह उनके बिजनेसमैन दोस्त विकास मालू ने ही ऑर्गेनाइज की थी। अब विकास की पत्नी ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास मालू की पत्नी ने उनपर सतीश कौशिक की हत्या करने के संगीन आरोप जड़े हैं।
15 करोड़ के चक्कर में ली जान
विकास की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर को एक खत लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने पति पर ही सतीश कौशिक की हत्या करने का आरोप लगाया है। विकास मालू की पत्नी ने लिखा, 'फॉर्म हाउस से जो संदिग्ध दवाई मिली हैं, उनका सतीश जी की मौत से सीधा संबंध है। विकास ने सतीश कौशिक ने करीब 15 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फॉर्म हाउस में गैरकानूनी ड्रग्स का ढेर लगा हुआ है।' विकास मालू की पत्नी के इस लेटर ने हंगामा मचा दिया है।
इस बीच अगर सतीश कौशिक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात करें तो उसने एक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक ही बताया जा रहा है। इस बीच पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है। कई लोगों का मानना है कि विकास मालू सतीश कौशिक से लिए पैसे नहीं लौटाना चाहता था, इसी वजह से उनकी हत्या की गई है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस की तरह से भी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
