Exclusive: नेपोटिज्म के मुद्दे पर 'सरकारी बच्चा' फेम आन्या तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'तपस्या सच्ची हो तो...'

Aanya Tiwari Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस आन्या तिवारी की फिल्म 'सरकारी बच्चा' हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी में आन्या तिवारी ने काफी धांसू एक्टिंग की हैं। उनकी अदाकारी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच आन्या ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी खुलकर बात की है।

Aanya Tiwari Exclusive: छत्तीसगढ़ से निकलकर मुंबई नगरी में अपनी पहचान बनाने वाली आन्या तिवारी इन दिनों फिल्म 'सरकारी बच्चा' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में आन्या की ये फिल्म रिलीज हुई है, जिसे लोगों ने पसंद किया है। बता दें कि आन्या तिवारी ने इस मूवी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। इस बीच एक्ट्रेस आन्या ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासा किया है। इस बीच आन्या ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।

anya tiwari exclusive

आन्या तिवारी ने ऐसे तय किया बॉलीवुड का सफर

एक्ट्रेस आन्या तिवारी ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि इस सफर में फैमिली ने उनका काफी साथ दिया है। पहले तो उनके घरवालों को शक था कि वो एक्टिंग की दुनिया में अपनी जगह बना पाएंगी या नहीं...हालांकि बाद में आन्या के पिता ने उनका पूरा साथ दिया। एक्ट्रेस ने आउटसाइडर के रूप में अपनी जर्नी के बारे में भी हमसे चर्चा की। आन्या ने कहा कि इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की और उसका फल भी उन्हें मिला है। आन्या ने कहा कि इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है और बाहरी लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन अगर आपकी तपस्या सच्ची है तो आप अपना रास्ता खुद बना ही लेते हैं।

End of Feed