Sara Arjun New Movie: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar 2) में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों काफी खबरों में बनी हुई है। सारा अर्जुन से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में सारा अर्जुन की नई तस्वीरें सामने आई थी जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच सारा अर्जुन का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। धुरंधर 2में शानदार परफॉर्मेंस के बाद सारा अर्जुन अब बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ काम करने जा रही हैं। (ये भी पढ़ें:Madhubala Biopic: अनीत पड्डा नहीं बनेंगी मधुबाला, YRF ने झुठलायी खबर)
मधुबाला बनेंगी सारा अर्जुन (Pic Credit: IMDb)
सारा अर्जुन के हाथ लगी बड़ी फिल्म
एक्ट्रेस सारा अर्जुन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सारा अर्जुन की अपकमिंग फिल्म है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक कि धुरंधर की सफलता के बाद सारा अर्जुन अब फिल्ममेकर जसमीत के रीन (Jasmeet K Reen) की अगली फिल्म में लेजेंडरी स्क्रीन आइकन मधुबाला का रोल करने जा रही हैं। ये फिल्म संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इस साल के बाद शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला को बताया, 'सारा अर्जुन मधुबाला की कालजयी खूबसूरती और आकर्षण को सही तरीके से दिखाने के लिए बड़े स्तर पर फिजिक्ल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरेंगी। कॉस्ट्यूम डिटेलिंग से लेकर बोली की ट्रेनिंग और लुक टेस्ट तक पर ध्यान दे रहे हैं।' इस खबर के सामने आने के बाद सारा अर्जुन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें:Madhubala Biopic: कियारा का पत्ता कटते ही साउथ की इस हसीना ने लपका मुधबाला का रोल, SLB ने भी लगाई मुहर!!)
'धुरंधर 2' ने मचाया धमाल
एक्ट्रेस सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज होने के बाद से बड़े पर्दे पर धमाल मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना रही है।
मधुबाला बनेंगी सारा अर्जुन (Pic Credit: IMDb)
'धुरंधर 2' में नजर आए ये सितारे
फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), और दानिश इकबाल (Danish Iqbal) भी अहम रोल में है। सारा अर्जुन की संजय लीला भंसाली की फिल्म में एंट्री पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
