Sara Ali Khan पर चढ़ा राजनीति का खुमार, कंगना रनौत के बाद अब सैफ अली खान की बेटी भी आजमाएंगी किस्मत

Sara Ali Khan Reveals About Political Plans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी में लगी हुई हैं। लेकिन हाल ही में सारा अली खान ने बताया है कि वह राजनीति में भी हाथ आजमाना चाहती हैं। ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान जाहिर की।

Sara Ali Khan Reveals About Political Plans: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्मों के साथ-साथ अब राजनीति में भी हाथ आजमाने का फैसला किया है। वह भाजपा की ओर से हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कंगना रनौत को जहां फैंस सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं हेटर्स ने उन्हें आड़े हाथों भी लिया था। कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान पर भी राजनीति का खुमार चढ़ता नजर आ रहा है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने जाहिर किया है कि वह राजनीति में कदम रखना चाहती हैं।

मशहूर एक्टर और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी संग बातचीत के दौरान सारा अली खान (Sara Ali Khan) से सवाल किया गया कि एक खबर है कि सारा राजनीति में कदम रखना चाहती हैं। इसपर जवाब देते हुए सारा अली खान ने कहा, "हां वो करना चाहती है।" बता दें कि सारा अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में डिग्री हासिल की हुई है। इससे पहले 2019 में दिये इंटरव्यू में भी सारा अली खान ने राजनीति में अपनी रूचि दिखाई दिखाई थी।

End of Feed