Sara Ali Khan Troll: पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक दुख जता रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक ने इसको लेकर पोस्ट किया था। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया है। इसको लेकर सारा अली खान ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट की वजह से सारा अली खान ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं सारा अली खान ने क्या पोस्ट किया है।
तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुईं सारा अली खान
पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए बॉलीवुड स्टार्स पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में सारा अली खान ने भी अपने इंस्टग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कश्मीर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा कि ये हमला उनके लिए सदमा देने वाला है। उन्होंने कहा कि कश्मीर, जो उनके लिए जन्नत जैसा था, अब खून से सना है। वो वहां की शांति और खूबसूरती को याद कर रही हैं। सारा अली खान की इस पोस्ट को देख लोग भड़क गए। लोगों ने कहा कि 'ये कोई छुट्टी की तस्वीर शेयर करने का मौका है।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'आप थोड़ा ऐसी कंडीशन में भी सीरियस हो सकती तो चुप रहना ही बेहतर है।'
इन फिल्मों में नजर आएंगी सारा अली खान
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही ‘मेट्रो इन डिनो (Metro In Dino)’ में आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो अनुराग बसु (Anurag Basu) की एक और रोमांटिक फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ काम कर सकती हैं।
