Ayushmann और Sara Ali Khan ने एक्शन-कॉमेडी फिल्म के लिए मिलाया हाथ, स्टार्स को मिला इस डायरेक्टर का साथ

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2024, 04:11 PM IST

Sara Ali Khan Ayushmann Khurrana Movie: सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म को लेकर ऐलान हो गया है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली है।

Sara Ali Khan Ayushmann Khurrana Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और आयुष्मान खुराना को कई दिनों से चर्चा चल रही थी, दोनों साथ में फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की जोड़ी 'ड्रीम गर्ल 3' में नजर आ सकती है। इस फिल्म में सारा अली खान अपनी दोस्त अनन्या पांडे को रिप्लेस करने वाली हैं। अब इन सब के बीच सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। तो चलिए जानते हैं सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर क्या-क्या डिटेल्स सामने आई हैं।

sara ali khan ayushmann khurrana new movie announced

Instagram

सारा अली खान-आयुष्मान खुराना की जोड़ी मचाएगी धमाल

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की जोड़ी वाली फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की इस अपकमिंग फिल्म को आकाश कौशिक डायरेक्ट करने वाले हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के तले बन रही इस फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का डोज मिलने वाला है। मेकर्स जल्द ही सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की एक्शन कॉमेडी फिल्म का नाम का ऐलान कर सकते है और साथ ही साथ ही शूटिंग को लेकर अपडेट भी जल्द ही सामने आ सकते हैं।

End of Feed