Sanya is doing SRK's Jawan: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा से कुछ दिनों पहले ये सवाल किया गया था कि क्या वो शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान का हिस्सा हैं? अदाकारा सान्या मल्होत्रा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें नहीं पता है कि ये खबर कहां से फैली है लेकिन वो जवान की स्टारकास्ट में शामिल नहीं हैं। फैंस सान्या के मु्ंह से ये शब्द सुनने के बाद निराश हो गई थीं लेकिन अब सान्या ने खुद इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि वो शाहरुख खान की जवान कर रही हैं।
Jawan Sanya Malhotra
सान्या मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग मूवी कटहल का प्रमोशन करते हुए जवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। सान्या ने कहा है कि वो जवान को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। पिछले कुछ समय से वो अपने रोल को लेकर चुप थीं और जब भी उनसे कुछ पूछा जाता था तो वो उल्टे-सीधे जवाब देती थीं। किंग खान के साथ काम करना सान्या मल्होत्रा का सपना था जो जवान के साथ पूरा हो गया है। सान्या ने यह भी कहा है कि जवान में उनका रोल काफी अच्छा है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी खुश होंगे।
बता दें फिल्म जवान का डायरेक्शन एटली ने किया है जो एक साउथ डायरेक्टर हैं। एटली फिल्म जवान से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। पठान के बाद जवान शाहरुख खान की दूसरी सबसे बड़ी एक्शन मूवी है, जिसमें सान्या मल्होत्रा के साथ-साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी दिखाई देंगे। फिल्म जवान की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और मेकर्स इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। फिल्म जवान 7 सितम्बर के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी।
