Santosh Nair Died: संतोष नायर (Santhosh Nair) के निधन की खबर ने मलयालम (Malayalam) फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। अचानक आई इस दुखद खबर से हर कोई स्तब्ध है। सड़क हादसे में संतोष नायर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके काम को याद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस पूरी घटना से जुड़ी अहम जानकारी…(ये भी पढ़ें-काल के गाल में समा गए ये 10 सितारे, पवित्रा जयराम की गईं सड़क हादसे में जान)
कार एक्सीडेंट में मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन (pic credit-instagram)
कार एक्सीडेंट में मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन (pic credit-instagram)
संतोष नायर का हुआ निधन
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता संतोष नायर का सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। यह हादसा केरल के पथानामथिट्टा जिले के एनाथु में हुआ, जहां उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी शुभश्री भी घायल हो गईं। इलाज के दौरान संतोष नायर को हार्ट अटैक आया और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे में लॉरी चालक भी घायल हुआ था। संतोष नायर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म इदू ञंगलुटे कथा से की थी। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और विलेन, हीरो, सपोर्टिंग रोल और कॉमेडी जैसे कई तरह के किरदार निभाए।
संतोष नायर की ये फिल्म होगी रिलीज
बताते चलें कि संतोष नायर का जन्म 12 नवंबर 1960 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उनके पिता सी. एन. केसवन नायर रिटायर्ड हेडमास्टर थे और मां पी. राजलक्ष्मीअम्मा रिटायर्ड टीचर थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल से की और बाद में महात्मा गांधी कॉलेज से गणित में पढ़ाई की। उनकी आखिरी फिल्म मोहिनीयाट्टम थी, जो इस समय सिनेमाघरों में चल रही है। इसके अलावा भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 मई से रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सैजू कुरुप, सुराज वेंजारामूडु, विनय फोर्ट और जगदीश भी नजर आएंगे और इसका निर्देशन कृष्णदास मुरली ने किया है।
