बॉलीवुड का वो दिलदार स्टार जिसको मिला था 'कंजूस' का ठप्पा, आखिरी दिनों में दोस्तों ने भी कर लिया था किनारा

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2025, 07:24 AM IST

Bollywood Miser Star: बॉलीवुड एक्टर हरिहर जेठालाल जरीवाला जिन्हें आप और हम संजीव कुमार के नाम से जानते हैं, उनको इस वजह से कंजूस का ठप्पा दिया था। लेकिन सच क्या था ये आपको हम इस खबर में बताने वाले हैं। तो चलिए पढ़ते हैं संजीव कुमार पर हमारी ये रिपोर्ट।

Sanjeev Kumar Death Anniversary: कल्पना कीजिए, एक ऐसा शख्स जो स्क्रीन पर ठाकुर बनकर बदला लेने की आग जलाए तो दिल दहल जाए और अगली फिल्म में खिलौने की तरह टूटा हुआ इंसान दिखे तो आंसू रुक न जाएं। हरिहर जेठालाल जरीवाला उर्फ संजीव कुमार यही थे। बॉलीवुड का वो जादूगर, जिसने 30 के दशक में ही बूढ़े रोल निभाकर साबित कर दिया कि एक्टिंग उम्र नहीं, जज्बात की गहराई मांगती है। लेकिन आज, उनकी 40वीं डेथ एनिवर्सरी पर जब हम 'शोले' का वो आइकॉनिक सीन याद करते हैं, तो मन में एक टीस उठती है। वो शख्स, जो कभी घर न खरीद सका, कभी दिल की धड़कन न बसा सका और आखिर में अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दोस्तों-रिश्तेदारों को उधार देकर रह गया। संजीव कुमार की जिंदगी एक ओपन बुक की तरह थी पन्ने तो चमकदार, लेकिन आखिरी अध्याय में अकेलापन और अफसोस की स्याही से भरा रहा।

Sanjeev Kumar Death Anniversary

Image Source:

Image Source: Reddit

संजीव कुमार पर लगा था कंजूस का ठप्पा

संजीव कुमार को कंजूस कहने वालों की कमी न थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर संजीव कुमार बहुत ही सिंपल कपड़े पहनते थे और कभी ज्यादा चैरिटी नहीं करते थे जिसकी वजह से लोग उन्हें कंजूस कहा करते थे। लेकिन असलियत क्या थी? ये कंजूसी नहीं, बल्कि बचपन की कंगाली की यादें थीं। संजीव कुमार ने अपने बचपन में काफी दिक्कतें देखी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबकि पिता की जल्दी मौत के बाद मां ने जेवर गिरवी रखकर उन्हें एक्टिंग की ट्रेनिंग दिलाई। ये सब यादें उनके दिमाग पर अंत तक छाई रहीं। एक्टर की दोस्त रहीं अंजू महेंद्रू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'संजीव को जिसे पैसे देने होते थे, उसे वो दिल खोल कर देते थे। लेकिन जिसे नहीं देने होते तो वो नहीं देते थे।'

End of Feed